भाइयों ने पहले पी शराब, फिर हुई मारपीट, एक की मौत
देव कुमार पांडे के साथ देवेंद्र पांडे की रिपोर्ट।
अयोध्या/बाराबंकी। भगीरथ प्रयास न्यूूज़ नेटवर्क।
बाराबंकी में खेत की रखवाली के दौरान भाइयों ने शराब पी। इसके बाद किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसी बीच छोटे भाई का साला भी मौके पर आ गया। थोड़ी देर मे भइयों के बीच मारपीट शुरू हो गई। छोटे भाई के साथ उसका साला भी था। इसी दौरान बड़े भाई के सिर पर लाठी पड़ गई। बुधवार की भोर परिवारीजनों ने युवक को घायल देखा तो उसे सीएचसी सूरतगंज ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। वारदात मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के उदापुर गांव में हुई।
खेत की रखवाली के दौरान हुई मारपीट: मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के उदापुर गांव निवासी रविंद्र सिंह (48) पुत्र चंद्रभान सिंह और उसका छोटा भाई देवेंद्र सिंह दोनों अलग रहते हैं। उनके खेत अगल-बगल हैं। देवेंद्र का साला अनिल पुत्र बाबू सिंह निवासी ग्राम बड़हरिया थाना तंबौर जिला सीतापुर अपने जीजा के साथ ही रहता है। मंगलवार की रात रविंद्र सिंह और देवेंद्र सिंह अपने अपने खेतों की रखवाली कर रहे थे। दोनों भाइयों ने वह ां पर शराब पी। किसी बात पर दोनों भाइयों के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी बीच देवेन्द्र का साला अनिल भी आ गया। वह अनिल के साथ देवेंद्र से मारपीट करने लगा। दोनों ने मिलकर रविंद्र की डंडे से पिटाई कर दी। जिससे उसे गंभीर चोट आई थी।
हालत बिगड़ने पर परिजन ले गए थे अस्पताल: मारपीट के बाद तीनों घर लौट आए। बुधवार की बहुत करीब 4 बजे अचानक रविंद्र की हालत बिगड़ने लगी। तब परिजनों को घटना की जानकारी हुई। उसे आनन-फानन सीएचसी सूरतगंज ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। रविंद्र की मौत से घर में कोहराम मच गया।
दोनों आरोपी हिरासत में: ग्रामीणों व परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों देवेंद्र व अनिल को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात दोनों भाइयों के बीच शराब पीने के बाद मारपीट हुई थी। जिसमें रविंद्र घायल हुआ था। दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
शोक समाचार
अयोध्या। भगीरथ प्रयास न्यूज़ नेटवर्क।
नगर पालिका परिषद रुदौली के पूर्व अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी अयोध्या जनपद के जिला महामंत्री श्री अशोक कुमार कसौधन जी के पूज्य पिता श्री काली प्रसाद कसौधन जी का बीती रात 10.30 बजे देहावसान हो गया है।
उनका अन्तिम संस्कार आज बुधवार 12 अगस्त 2020 को मध्यान्ह 12 बजे रूदौली के भैरव धाम स्थित शमशान घाट पर होगा
उनके निधन पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख सर्वजीत सिंह, विजय सिंह, पत्रकार गंगा द्विवेदी, राम सागर यादव, आशीष शर्मा, जंगजीत सिंह, जिला मंत्री शिव गोविंद पांड़ेय, धर्मेंद्र सिंह, सहित तमाम संभ्रांत लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।